फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ordnance Factory Board ended: companies will run CMD from today, 41 factories united to become seven companies

आयुध निर्माणी बोर्ड खत्म: आज से सीएमडी चलाएंगे कंपनियां, 41 निर्माणियों एक होकर सात कंपनियां बनीं

Fri, 01 Oct 2021 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Oct 2021 12:53 PM IST
सार

कानपुर में तीन कंपनियों के हेडक्वार्टर बनाए गए हैं। इसमें 13 आयुध निर्माणियां शामिल की गई हैं। इन कंपनियों के नए नाम के बोर्ड भी बनकर लग गए हैं। अभी एक कंपनी के हेडक्वार्टर के अंदर नई कंपनी के नाम का बोर्ड लगाया गया है।

विज्ञापन
Ordnance Factory Board ended: companies will run CMD from today, 41 factories united to become seven companies
आयुध निर्माणी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुध निर्माणी बोर्ड का अस्तित्व बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। इसके अधीन संचालित होने वाली आयुध निर्माणियाें का नाम भी अब खत्म हो गया है। 41 आयुध निर्माणियों का विलय करके बनाई गई सात कंपनियों के नए सीएमडी और निदेशक शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही नई कंपनियों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर में तीन कंपनियों के हेडक्वार्टर बनाए गए हैं। इसमें 13 आयुध निर्माणियां शामिल की गई हैं। इन कंपनियों के नए नाम के बोर्ड भी बनकर लग गए हैं। अभी एक कंपनी के हेडक्वार्टर के अंदर नई कंपनी के नाम का बोर्ड लगाया गया है। शहर में एडवांस वेपन एंड एक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड, ट्रूप कंफर्ट लिमिटेड, ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी बनाई गई है।
विज्ञापन


एडवांस वेपन कंपनी का हेडक्वार्टर कालपी रोड स्थित ओएफसी में बनाया गया है। ट्रूप कंफर्ट और ग्लाइडर्स का हेडक्वार्टर जीटी रोड स्थित ओईएफ हेडक्वार्टर में बनाया गया है। अलग-अलग तल पर दोनों कंपनियों के सीएमडी और निदेशक बैठेंगे। सूत्रों ने बताया कि कंपनियां निर्यात को फोकस करते हुए छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आधुनिक हथियार या उत्पाद बनाने के लिए विश्व के अलग-अलग देशों में स्थित हथियार निर्माता कंपनियों के साथ तकनीक समझौते, एमओयू आदि किए जाएंगे। खर्चे कम करते हुए उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा ऐसे देशों को चिह्नित किया जाएगा, जहां पर हथियारों का निर्यात ज्यादा से ज्यादा किया जा सके। वहीं, शुक्रवार को प्रतिरक्षा संगठन काला दिवस मनाएंगे।

यह हैं तीन कंपनियों ने सीएमडी और निदेशक
1. एडवांस एंड इक्विपमेंट: राजेश चौधरी (सीएमडी), रविन कुलश्रेष्ठ (निदेशक वित्त), अनुपमा त्रिपाठी (निदेशक एचआर), एके मौर्या (निदेशक ऑपरेशंस)
2: ट्रूप कंफर्ट: संतोष कुमार सिन्हा (सीएमडी), संजीव कुमार सक्सेना (निदेशक वित्त), आरआर पाटिल (निदेशक एचआर), अतुल गुप्ता (निदेशक ऑपरेशंस)
3: ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड: वीके तिवारी (सीएमडी), सुरेंद्र ढापोडकर (निदेशक वित्त), सुनील (निदेशक ऑपरेशंस)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed