फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Order issued to confiscate Harendra Masih property worth Rs 1119 crore team will soon prepare for confiscation

Kanpur: हरेंद्र मसीह की 11.19 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी, जल्द ही टीम जब्तीकरण की करेगी तैयारी

Thu, 06 Feb 2025 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Feb 2025 05:09 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस कमिश्नर की कोर्ट ने सात करोड़ सात लाख रुपये कीमत की संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इन संपत्तियों की वर्तमान में बाजार में कीमत 11 करोड़ 19 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Order issued to confiscate Harendra Masih property worth Rs 1119 crore team will soon prepare for confiscation
अवनीश दीक्षित और हरेंद्र मसीह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में फंसे झांसी निवासी हरेंद्र मसीह की अपराध से अर्जित की गई 11.19 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्ति जब्त करेगी। पिछले साल 28 जुलाई को करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को कब्जाने के प्रयास में मसीह के साथ-साथ अवनीश दीक्षित व 13 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद शहर के विभिन्न थानों में अवनीश व उसके गुर्गों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा एफआईआर हुईं।

विज्ञापन

गिरोह बनाकर अपराध करने की बात सामने आने पर अवनीश का गिरोह पहले इंटर रेंज गैंग के रूप में पंजीकृत किया गया। फिर अवनीश समेत 16 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करने के लिए फाइल पुलिस कमिश्नर कोर्ट भेज दी। बुधवार को पुलिस कमिश्नर की कोर्ट ने सात करोड़ सात लाख रुपये कीमत की संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इन संपत्तियों की वर्तमान में बाजार में कीमत 11 करोड़ 19 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम जल्द ही हरेंद्र मसीह की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

अवनीश की संपत्ति की जाएगी जब्त
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि अवनीश दीक्षित की भी 3.25 करोड़ की संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी हैं। संपत्तियों के सत्यापन का काम चल रहा है। हरेंद्र के बाद अवनीश गैंग के अन्य सदस्यों की भी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed