फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Weather Hailstorm Wreaks Havoc on Farmers for the Third Time 50% Crop Damage Feared

Orai Weather: तीसरी बार ओलावृष्टि से किसानों पर कहर, पचास फीसदी नुकसान की आशंका, किसानों ने की सर्वे की मांग

Sat, 04 Apr 2026 05:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Apr 2026 05:31 PM IST
सार

Orai News: उरई के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को तीसरी बार हुई ओलावृष्टि और तेज आंधी ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी के कारण फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जिससे लगभग 50% उत्पादन घटने की आशंका है।

विज्ञापन
Orai Weather Hailstorm Wreaks Havoc on Farmers for the Third Time 50% Crop Damage Feared
ओलावृष्टि से किसानों पर कहर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में जालौन, माधौगढ़, रामपुरा व कुठौंद क्षेत्र में शनिवार को तीसरी बार ओले गिरने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गईं। लगातार बिगड़ते मौसम, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में तैयार खड़ी फसल अब तबाही के कगार पर पहुंच गई है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने फिर करवट ली।

विज्ञापन

तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई और कई इलाकों में ओले भी गिरे। आंधी इतनी तेज थी कि गेहूं की खड़ी फसल खेतों में ही बिछ गई। जिन किसानों ने फसल कटवाने की तैयारी कर ली थी या गीली फसल को किसी तरह बचाने की कोशिश कर रहे थे, उनकी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। लगातार तीसरी बार ओलावृष्टि होने से किसानों को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन





उचित मुआवजा दिलाने की मांग
खेतों में गिरी और भीगी फसल के कारण अब उत्पादन पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर गया है। फसल चौपट होने से वे गहरे सदमे में हैं और अपनी किस्मत को कोसने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं, किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed