{"_id":"69cdef3e66d0e05600085b18","slug":"orai-unidentified-vehicle-collides-with-motorcycle-two-laborers-returning-home-die-bodies-sent-for-postmortem-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरई हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौट रहे दो मजदूरों की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौट रहे दो मजदूरों की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 02 Apr 2026 09:55 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:55 AM IST
सार
Orai News: गोहन क्षेत्र में औरेखी से काम कर लौट रहे दो मजदूरों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा हुआ शव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई के गोहन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। ग्राम करतलापुर निवासी राजमिस्त्री मुन्ना (35) और उसका साथी कृपाशंकर (40) रोज की तरह काम खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि दोनों ग्राम औरेखी में भवन निर्माण कार्य कर रहे थे और रात करीब 10 बजे वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 213 के पास मड़ोरा-मड़ोरी के बीच सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कृपाशंकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और गांव में मातम छा गया। बताया गया है कि दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गोहन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।