फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai The long wait of 12 years is over Mansingh was found due to the activeness of Mission Shakti team

Orai: 12 साल का लंबा इंतजार खत्म, मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से मिला मानसिंह, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sat, 07 Mar 2026 03:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Mar 2026 03:54 PM IST
सार

Orai News: डकोर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने कौशांबी के मानसिंह को 12 साल बाद उसके परिवार से मिलवाकर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
Orai The long wait of 12 years is over Mansingh was found due to the activeness of Mission Shakti team
पुलिस ने मानसिंह को 12 साल बाद उसके परिवार से मिलाया - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से 12 साल पहले घर से लापता हुआ मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति अपने परिवार से मिल गया। जालौन पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम थाना डकोर क्षेत्र में छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करने के लिए भ्रमण कर रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान ग्राम डकोर में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। टीम ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद उसे मिशन शक्ति केंद्र थाना डकोर लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने जिले का नाम कौशांबी बताया। इस आधार पर पुलिस ने कौशांबी जनपद के विभिन्न थानों से संपर्क किया।

विज्ञापन





पुलिस ने मानसिंह को परिजनों को सौंप दिया
जांच में उसकी पहचान मानसिंह (40) पुत्र शंकरलाल राजपूत, निवासी ग्राम दुल्हनियापुर, कोतवाली कौशांबी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके पिता शंकरलाल राजपूत डकोर पहुंचे और बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और करीब 12 साल पहले बिना बताए घर से चला गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मानसिंह को उसके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed