{"_id":"61c2a248ef96a12650423110","slug":"orai-massive-fire-broke-out-in-garage-two-workers-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: गैराज में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: गैराज में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो कर्मचारी
Wed, 22 Dec 2021 09:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Dec 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
गैराज में आग लगने के बाद का नजारा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई के राजमार्ग स्थित कपड़ा व्यवसाई के दुकान के पीछे बने गोदाम से सटे गैराज में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में गैराज में खड़ी कार और दो बाइक जलने के साथ ही दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारी भी जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और परिजनों को सूचना देकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के राजमार्ग पर अनिल यादव की कपड़े की दुकान है। दुकान के पीछे मोहल्ला सूर्य नगर में उनका गोदाम और गैरेज है। मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे गैरेज में अचानक आग लग गई।
जिसके चलते वहां रखे एक कार और तीन बाइक भी जलकर खाक हो गई। वहां मौजूद उनकी दुकान पर काम करने वाले रामू सूरी 28 और संतोष यादव 50 की जलकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब गैरेज में आग लगी देखी तो पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।