फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Mangalsutra snatched from elderly woman shot in leg during police encounter sent to hospital

Orai: वृद्ध महिला से छीना था मंगलसूत्र, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

Sat, 30 May 2026 10:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 30 May 2026 10:14 AM IST
सार

Orai News: कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Orai Mangalsutra snatched from elderly woman shot in leg during police encounter sent to hospital
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में कोतवाली पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा कर एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 27 मई को संतोष गुप्ता ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया था कि उनकी माता सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था।

विज्ञापन

घटना के संबंध में कोतवाली उरई में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी करमेर रोड के संपर्क मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग के दौरान तुफैलपुरवा, इंद्रानगर, उरई निवासी शाहरुख के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन





ये सामान हुआ बरामद
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद मंगलसूत्र वही है, जिसे उसने दो दिन पहले मालगोदाम के पास एक वृद्ध महिला के गले से झपटकर छीना था। वह उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed