फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Daughter carried her fathers body on her shoulders to perform last rites family rejected cremation

Orai: पिता का शव कंधे पर ले गई बेटी…खुद किया अंतिम संस्कार, हत्या की आशंका पर परिवार ने ठुकराया था दाह संस्कार

Tue, 09 Sep 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

Orai News: जालौन कोतवाली क्षेत्र में सांस की बीमारी से पीड़ित की मौत पर बेटी ने हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर परिजनों ने दाह संस्कार से मना कर दिया। इसके बाद बेटी ने पिता का शव कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Orai Daughter carried her fathers body on her shoulders to perform last rites family rejected cremation
पिता की अर्थी को कंधा देती बेटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र के औरेखी निवासी सुरेश कुमार (50) की सांस की बीमारी से शनिवार को मौत हो गई। उनकी बेटी शिल्पी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

रिपोर्ट से नाराज परिजनों ने दाह संस्कार से इनकार कर दिया। इसके बाद सोमवार को बेटी शिल्पी ने अन्य परिजनों के साथ पिता का शव कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार किया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह सुरेश कुमार का हालत बिगड़ी, तो भाई उमाशंकर उसे कार से इलाज के लिए सीएचसी जालौन ले गए थे।

विज्ञापन

रिपोर्ट में भी मौत से बीमारी की पुष्टि
यहां पर आराम मिला, तो भाई वापस उन्हें घर लेकर आ गया था। इसके बाद शाम को उनकी घर में मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर पहुंची पुत्री शिल्पी ने पिता की हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में भी मौत से बीमारी से होना बताया गया।

विज्ञापन



पिता का शव कंधे पर ले गई बेटी
इस पर परिजन नाराज हो गए और उन्होंने दाह संस्कार करने से मना कर दिया। सोमवार को बेटी शिल्पी ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पिता का शव कंधे पर ले जाकर दाह संस्कार किया। बता दें कि सुरेश कुमार उसकी पत्नी मालती वर्मा उसके साथ रहती थी, जबकि इकलौती पुत्री शिल्पी की शादी हो गई। भाई उमाशंकर भी दूसरे मकान में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed