{"_id":"6ab22ab3ac956aacbe07b39a","slug":"orai-crowds-thronged-temples-on-budhwa-mangal-the-asp-inspected-the-arrangements-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरई: बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, एएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, एएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
Tue, 22 Sep 2026 12:44 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:44 PM IST
सार
Orai News: उरई में बुढ़वा मंगल के पर्व पर सुबह पांच बजे से ही प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने ठड़ेश्वरी, मंशापूर्ण और आटा स्थित हनुमान मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने व सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में बुढ़वा मंगल पर्व पर मंगलवार सुबह जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह पांच बजे से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने सुबह से ही जिले के प्रमुख मंदिर परिसरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर और आटा स्थित हनुमान मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर में प्रवेश और निकास, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों को देखा। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर किए दर्शन
उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। बुढ़वा मंगल को लेकर मंदिरों में सुबह से ही जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर हनुमान जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसरों और आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।