फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Chaos inGovernment Medical College emergency ward clash between MBBS and nursing students two injured

उरई: राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बवाल, एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों में मारपीट, दो गंभीर घायल

Tue, 22 Sep 2026 02:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 22 Sep 2026 02:23 PM IST
सार

Orai News: उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। डॉक्टर से विवाद के बाद जूनियर डॉक्टरों पर इमरजेंसी में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसमें नर्सिंग छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन
Orai Chaos inGovernment Medical College emergency ward clash between MBBS and nursing students two injured
एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों में मारपीट - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। नर्सिंग छात्रों का आरोप है कि एमबीबीएस छात्रों ने इमरजेंसी में पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। घटना में अमन मौर्य और नीतीश कुमार गौड़ घायल हो गए।

विज्ञापन

घायल नर्सिंग छात्रों का कहना है कि उनका आशीष गढ़वाल नामक डॉक्टर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने अपने कई साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में पहुंचकर उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन





जांच के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
छात्रों ने मामले में सुनवाई न होने और परेशान किए जाने की बात कही। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद में शामिल छात्रों को एक सप्ताह के लिए मेडिकल कॉलेज से बाहर कर दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed