फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Bhajans resounded in cow shelters DM worshipped cow said Cow is foundation of culture and agriculture

Orai: गोआश्रय स्थलों में गूंजे भजन, DM ने किया गौमाता का पूजन, कहा- गाय..संस्कृति और कृषि दोनों की आधारशिला

Sat, 16 Aug 2025 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Aug 2025 03:00 PM IST
सार

Orai News: जन्माष्टमी के अवसर पर उरई के गोआश्रय स्थलों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गौसेवा के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भी गोसेवा के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन
Orai Bhajans resounded in cow shelters DM worshipped cow said Cow is foundation of culture and agriculture
गायों का प्रसाद और चारा खिलाते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर परंपरानुसार गोआश्रय स्थलों में गौमाता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व चेयरमैन उरई गिरिजा देवी ने सरसोखी स्थित गोशाला में आयोजित समारोहपूर्वक गोपूजन कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण और गौसेवा के महत्व को रेखांकित किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूली बच्चों को गोआश्रय स्थलों का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें गोपालन की उपयोगिता एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गौ-सेवा के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

आस्था ही नहीं अर्थव्यवस्था का हिस्सा
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और कृषि दोनों की आधारशिला है। श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सीख मिलती है कि गोपालन केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed