फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai A young man shot himself with pistol had reached home drunk took step after dispute with family members

Orai: युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली…मौत, शराब के नशे में पहुंचा था घर, परिजनों से विवाद के बाद उठाया कदम

Wed, 05 Nov 2025 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Nov 2025 03:31 PM IST
सार

Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र में परिजनों से विवाद के बाद युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था।

विज्ञापन
Orai A young man shot himself with pistol had reached home drunk took step after dispute with family members
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो कमरे के अंदर युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ अर्चना सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी रामपाल अहिरवार (30) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिता बहादुर अहिरवार ने बताया कि मंगलवार की रात वह शराब पीकर घर आया और पत्नी को गाली देने लगा, पिता ने बताया कि जब उसने मना किया तो रामपाल कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन

पुलिस बोली- आत्महत्या हो रही है प्रतीत
घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर झांका, तो रामपाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद पत्नी पूजा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed