फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   opposition is trying to fail pm modi rally in kanpur

पीएम मोदी की रैली इस तरह से फेल करने में जुटे विरोधी दल

Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
opposition is trying to fail pm modi rally in kanpur
19 दिसंबर की रैली में अपने-अपने समर्थकों को रोकने के लिए शुरू हुई पैंतरेबाजी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों से विपक्षी पार्टियाें में सिहरन होेने लगी है। यही वजह है कि 19 दिसंबर को कानपुर में आयोजित मोदी की रैली में अपने-अपने समर्थकों को जाने से रोकने के लिए दूसरी पार्टियों ने तरह तरह की रणनीति बना रखी हैं। सबसे ज्यादा हलचल बसपा और कांग्रेस पार्टी में दिख रही है। सपा और आम आदमी पार्टी भी मोदी की रैली को बेअसर करने की मुहिम में लगी हैं।
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों की चिंता इस बात को लेकर है कि नोटबंदी की बड़ी समस्या के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी की रैली में आखिर इतनी ज्यादा संख्या में भीड़ क्यों जुट रही है। विपक्षी पार्टियां कार्यकर्ताओं की बैठकों में इस बात को लेकर कई बार चिंता जाहिर कर चुकी हैं। शहर अध्यक्ष कांग्रेस हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि हम पूरी तरह से मोदी की रैली को बेअसर करने में जुटे हैं। नोटबंदी से जो समस्या लोगों के सामने पैदा हुई है, उसका समाधान निकालने के लिए केेंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। रैली वाले दिन कांग्रेस प्रदेश के पार्टी के बड़े नेताओं को भी यहां बुला रही है। इसकी तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को तिलक हाल में बैठक होगी। उधर जोनल कोआर्डिनेटर बसपा अशोक सिद्घार्थ ने कहा कि बसपा बृहस्पतिवार को मंडलीय बैठक करेगी। इसी दौरान शहर में बड़े सम्मेलन का आयोजन करने की योजना पर भी विचार विमर्श होगा। सम्मेलन की तारीख अभी पूरी तरह से तय नहीं है, फिलहाल इसे 19 दिसंबर को ही रखा गया है।
विज्ञापन

बसपा 15 को घोषित करगी रणनीति
बसपा दलित मतदाताओं और अपने समर्थकों को उस दिन रैली में जाने के लिए कई उपायों पर विचार कर रही है। इसके लिए 15 दिसंबर को पार्टी की रणनीति पर विचार करने के लिए मंडल स्तर के नेताओं को यहां बुला रही है। तय किया जाएगा कि 19 दिसंबर को किस स्तर का कार्यक्रम यहां किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बसपा ने मंडल के सभी जनपदों के विधानसभा प्रत्याशियों, पदाधिकारियों के अलावा दलित समर्थकों को भी सम्मेलन में बुलाया है। इसके आयोजन की जिम्मेदारी भी शहरी क्षेत्र के प्रत्याशियों को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने 15 को बैठक बुलाई
कांग्रेस ने भी 15 को ही पार्टी कार्यालय तिलक हाल में एक बैठक बुलाई है। मोदी की रैली वाले दिन किस तरह का कार्यक्रम किया जाए जिससे रैली बेअसर हो जाए, इस पर बातचीत होगी। उस दिन शहर में मौजूद रहने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से भी संपर्क साधा गया है। 

सपा का आयोजन 18 को
सपा शहर में एक दिन पहले 18 को ही बड़ा आयोजन कर रही है। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया यहां आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी मोदी की रैली के दिन 19 को लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली कर रही है। इसमें शामिल होने के लिए शहर से कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed