फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Opportunity to show power to the claimants in front of Akhilesh

आज जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to show power to the claimants in front of Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के लिए मंच व पांडाल तैयार करते मजदूर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती मुख्यालय ओवरब्रिज के पास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर मंगलवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। मंच व पंडाल देर शाम तक तैयार कर लिया गया। करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बुधवार दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय रथायात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा कानपुर, हमीरपुर से होकर जालौन होते हुए जिले में आएगी। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने हाईवे के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगा दी हैं। जनसभा की तैयारियां देर रात तक होती रहीं। मुख्यालय मोड़ के पास खाली पड़े मैदान में बड़ा पंडाल बनाया गया है। वहां दस हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, विधानसभा वार भीड़ लाने की जिम्मेदारी वहां के दावेदारों को दी गई है। दावेदारों के लिए जन शक्ति के प्रदर्शन का भी मौका है। इससे वह क्षेत्रों में भीड़ जुटाने की कोशिश करते रहे। वहीं, कई नेता तो कानपुर में अखिलेश के स्वागत में लगे रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि जालौन में जनसभा निपटाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब तीन बजे जिले में आ जाएंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी पार्टी के पदाधिकारियों व अन्य नेताओं के बीच खींचतान दिखी। इससे पहले एमएलसी दिलीप सिंह कल्लू यादव, शिशुपाल सिंह यादव, पवन कटियार, योगेंद्र राठौर, शेखू खान आदि ने व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पंडाल में सफाई के लिए चेयरमैन ने भिजवाए निकाय के सफाईकर्मी
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत चेयरमैन ने सपा के कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहे पंडाल में सफाई करने के लिए निकाय के सुपरवाइजर समेत पांच कर्मी भेज दिए। यह कर्मी पूरे दिन पंडाल स्थल की सफाई करते रहे। कूड़ा उठाने के लिए नगर पंचायत की गाड़ी भी भेजी गई। जबकि निकाय के कई वार्डों में गंदगी का आलम है और वहां सफाई कर्मी लोगों की शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचते हैं। इसको लेकर चर्चा होती रही। बता दें कि चेयरमैन सत्तादल से जुड़े हैं। नगर पंचायत के सफाई नायक दिवारी लाल ने बताया कि चेयरमैन के कहने पर सफाई कर्मी सपा के कार्यक्रम के लिए लगाए गए है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed