फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Opportunity to read in the convent at the opening of the lottery

लाटरी खुलने पर मिलेगा कांवेट में पढ़ने का मौका

Fri, 05 Jul 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to read in the convent at the opening of the lottery
कानपुर देहात। गरीब बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। अब 20 जुलाई तक आवेदन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर लाटरी निकाली जाएगी। चयनित बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। अपर शिक्षा निदेशक का आदेश बीएसए अखंड प्रताप सिंह को मिला है।इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण गरीबों के बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ाई से वंचित रह जाते थे। बाल शिक्षा शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था पिछले सत्र से लागू है। इस सत्र में 30 अप्रैल तक प्रवेश सुविधा दी गई थी। अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने बीएसए को पत्र जारी कर बच्चों को दूसरी बार प्रवेश का मौका दिए जाने को कहा है। शहरी क्षेत्र में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करने होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारियों के दफ्तर में आवेदन भरकर जमा करना होगा। इसका सत्यापन करने के बाद बीईओ 22 जुलाई तक आवेदन जिला स्तर पर भेज देंगे। वहां लाटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। लाटरी में चयन व निरस्त की सूचना अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज से दी जाएगी। लाटरी 25 जुलाई को बीएसए दफ्तर में निकाली जाएगी। बच्चों को 31 जुलाई तक निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों में बच्चा मुफ्त में पढ़ेगा। उसके ड्रेस, किताबों की व्यवस्था शासन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed