{"_id":"5b939bc6867a557e84648b3d","slug":"opportunities-to-get-a-job-at-the-employment-fair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 कंपनियों में यहां 1423 वैकेंसी, एेसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 कंपनियों में यहां 1423 वैकेंसी, एेसे करें आवेदन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Sep 2018 04:09 PM IST
सार
- रोजगार मेला 13 को, 10 सितंबर से करें आवेदन
विज्ञापन
डेमो पिक
विस्तार
कानपुर के जीटी रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय में 13 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 कंपनियां 1423 नौकरियां लेकर आ रही हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 10 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन या ऑफलाइन बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
12 सितंबर तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि हाईस्कूल पास से लेकर एमबीए पास युवाओं के पास विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का मौका है। 8 हजार से लेकर 25 हजार प्रतिमाह की नौकरियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
ये नौकरियां कानपुर नगर, कानपुर देहात लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हमीरपुर, जालौन, मेरठ, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़ के अलावा राजस्थान स्थित अलवर आदि जिलों के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर किया जा सकता है।