फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   operation sindoor praised

Kanpur News: ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना और सरकार को बधाई

Wed, 07 May 2025 02:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:46 PM IST
विज्ञापन
operation sindoor praised
आपरेशन सिंदूर के लिए सेना और सरकार को बधाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्या का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है।
इस सम्बन्ध में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ने सरकार,भारतीय सेना और इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है।
केंद्रीय कार्यालय कानपुर नगर से बयान जारी करते हुए, सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने कहा कि,भारतीय सेना भारत का गौरव है,जिसने देश के खिलाफ हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे उड़ी मामला हो या पुलवामा अटैक देश की सेना ने आतंकियों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकियों को ख़ाक में मिला देना हमारी सेना के साहस,शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है।,जिसके लिए हमारी सेना हमारी सरकार और आपरेशन सिंदूर में शामिल सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन इस एयर स्ट्राइक का समर्थन करता है। भविष्य में आतंक के खिलाफ लड़ाई,और भारत की एकता अखंडता संप्रभुता और मान सम्मान के लिए की जाने वाली हर कार्रवाई के लिए सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन देश की सेना सरकार और हर संवैधानिक संस्थान के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed