{"_id":"69864e8a91501bb010095874","slug":"open-gym-animals-found-tied-on-disputed-land-near-police-commissioner-bungalow-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1418836-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस कमिश्नर बंगले के पास विवादित जमीन पर ओपन जिम, पशु बंधे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस कमिश्नर बंगले के पास विवादित जमीन पर ओपन जिम, पशु बंधे मिले
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस कमिश्नर बंगले के पास स्थित विवादित जमीन पर ओपन जिम और कई जानवर बंधे हुए पाए गए। इससे जमीन के सरकारी होने की आशंका और गहरा गई है।
नगर निगम के पार्षदों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि पुलिस कमिश्नर के बंगले के बगल में नजूल की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। जांच कर जमीन को खाली कराया जाए और नजूल के रिकॉर्ड में जमीन दर्ज कराई जाए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर तहसीलदार की टीम जांच करने पहुंची। जमीन पर ओपन जिम के उपकरण लगे मिले और जानवर बंधे मिले। जमीन में घेराबंदी और कब्जे के निशान मिले। इस पर एडीएम वित्त डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है। समिति में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार और एसीएम सप्तम को शामिल किया गया है। एडीएम वित्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट में यदि जमीन नजूल अथवा अन्य सरकारी भूमि पाई जाती है और उस पर अवैध कब्जा प्रमाणित होता है तो उसे सरकार के खाते में दर्ज कराकर तत्काल खाली कराया जाएगा। दोषियों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।