{"_id":"69a1f999458d42a3a90d5bf6","slug":"open-drains-if-they-get-submerged-then-you-will-be-in-danger-of-your-life-kanpur-news-c-362-1-akb1003-142540-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खुले नाले, समा गए तो पड़ेंगे जान के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खुले नाले, समा गए तो पड़ेंगे जान के लाले
विज्ञापन
पनकी गंगागंज एटीएम तिराहे स्थित खुले हुए नाले के पास नहीं बनी है पुलिया ।
- फोटो : संवाद
कानपुर। शहर में जगह-जगह खुले नाले लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। गुरुवार रात पनकी में सड़क किनारे खुले नाले में वैन चली गई थी जिससे तीन महिलाएं घायल हो गईं थी। इस घटना के बाद कई इलाकों में पड़ताल के बाद स्थिति चिंताजनक मिली।
किदवई नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, फजलगंज, बर्रा, पनकी और नौबस्ता समेत कई क्षेत्रों में नाले खुले हैं। कहीं ढक्कन गायब हैं तो कहीं टूटे हुए हैं। साकेत नगर पुलिस चौकी से किदवई नगर थाने को जाने वाली सड़क पर नाले की स्लैब का बड़ा हिस्सा टूटा हुआ है। इसके आसपास कार की धुलाई व मरम्मत का काम होता है। स्थानीय गौरव कुमार ने बताया कि दो सप्ताह पहले मलबा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से यह स्लैब टूट गया था। आशंका जताई कि अगर कोई गिर जाए तो अनहोनी हो सकती है। ट्रांसपोर्ट नगर में राजा ने बताया कि उनकी दुकान से कुछ कदम आगे ही नाला खुला है। रात में अंधेरा होने से लोगों को खुले नाले का अंदाजा नहीं लग पाता और वे गिर जाते हैं। उनके दुकान के कारीगर भी कई बार गिर चुके हैं।
फजलगंज चौराहा से गोविंदपुरी पुल जाने वाले रास्ते में चौराहा के पास नाला खुला हुआ है। इस चौराहा पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। पनकी भाटिया तिराहा स्थित पनकी पावर हाउस रेलवे पुल के पास सेवा मार्ग से सटा नाला खुला है। पनकी मंदिर गेट नंबर चार स्थित पनकी कटरा देसी शराब दुकान के पास भी नाला खुला मिला।
विज्ञापन
गंगागंज कब्रिस्तान के पास, पनकी एफ ब्लॉक और केशवपुरम विधायक कार्यालय के पास भी नाले खुले हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
--
खुले नालों की वजह से हो चुके हादसे
11 अक्तूबर को कांशीराम कॉलोनी स्थित नाले में गिरकर युवक की मौत।
22 जनवरी को पनकी मंदिर रेलवे क्राॅसिंग स्थित नाले में गिरकर बृजेंद्र सिंह की मौत।
दो साल पहले किदवई नगर आरबीआई कॉलोनी के बाहर खुले में गिरकर युवक की मौत।
तीन माह पहले गीतानगर क्राॅसिंग जाने वाली रोड में खुले मैनहोल में गिरने से युवक की मौत।
--
खुले नामों की वजह से तीन गलियों की कनेक्टिविटी खत्म
बर्रा गांव बाईपास से लेकर आशवी हॉस्पिटल बर्रा दो तक लगभग 800 मीटर लंबे नाले का निर्माण नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। इसमें बाईपास से गप्पू चप्पू चौराहा के बीच नाले का निर्माण कार्य करीब 20 दिन पहले पूरा कर लिया था। इस निर्माण के बीच तीन ऐसी गलियां हैं जिनका रास्ता हॉस्टिपल वाली रोड पर आता है। निर्माण के बाद नालों को बंद नहीं किया गया है। इस वजह से लोग दूसरे रास्ते होकर जा रहे। जोन पांच के प्रभारी अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल का कहना है कि गलियों की कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जल्द ही स्लैब ढाली जाएगी।
--
बोले लोग
स्टेशन जाने पर नाला खुला
पनकी धाम स्टेशन जाते समय मोड़ के पास खुला नाला है। कोई बाउंड्री ना होने कारण रोज हादसे हो रहे हैं। विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए।- प्रभात श्रीवास्तव, पनकी पावर हाउस मार्केट
--
पनकी में कई लोग गिर चुके
कई वर्षों से नाला खुला हुआ है। तमाम लोग गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग को इससे कोई लेना-देना नहीं है जनता मरे या जिए। - कमल किशोर वर्मा, पनकी एफ ब्लॉक
--
नाैबस्ता में खतरनाक नाला
नौबस्ता हंसपुरम में तमाम नालों में ढक्कन टूटे हुए हैं। हाईवे को जाने वाली मुख्य सड़क किनारे का नाला भी बहुत खतरनाक हो चुका है। - शिव प्रताप परिहार, नौबस्ता
-
घायल हो गया था युवक
पूरे शहर में बहुत जगहों पर नाले खुले हुए हैं। कुछ समय पहले बर्रा सचान चौराहा से आगे खुले नाले में दोस्त गिरकर घायल हो गया था। - कार्तिक पाल, सनिगवां
-- -
अवस्थापना निधि से बड़े नालों पर क्रैश बैरियर कराकर ढका जाएगा। जोनल अभियंताओं के माध्यम से खुले नालों की रिपोर्ट मांगी गई है। कार्ययोजना बनाकर उन्हें भी ढकवाया जाएगा।
- एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम