फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   only Amit Shah's cheer

सिर्फ अमित शाह की होगी जय-जयकार

Thu, 09 Jul 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 09 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
only Amit Shah's cheer
भाजपा की प्रदेश इकाई ने साफ कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 11 जुलाई को महानगर आगमन पर उनके सामने कोई भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि समर्थकों से अपने लिए जिंदाबाद के नारे नहीं लगवाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो वह अनुशासनहीनता मानी जाएगी, जिसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। नए आदेश के बाद पार्टी के नेता कहने लगे हैं कि कार्यक्रम में सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिंदाबाद के लिए जुटेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष की तैयारी बैठक की समीक्षा के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया। इस बारे में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश संगठन महामंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से कुछ दिन पहले शिकायत की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शहर और बाहर से आने वाले तमाम भाजपाइयों ने कल तक यह योजना बनाई थी कि वे बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना दबदबा कायम करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के कड़े निर्देश के बाद इन नेताआें की सारी रणनीति पर पानी फिर गया है। पता चला है कि कई नेताओं ने तो अपने जुलूस के लिए झंडे, बैनर भी बनवा लिए थे, जिसका आर्डर कैंसिल करना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि संगठन के नियम और अनुशासन सभी के लिए बराबर हैं। इस पर सभी को अमल करने के लिए पार्टी की तरफ से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं को वैसे तो रोकना मुश्किल होता है, लेकिन जब पार्टी ने जिंदाबाद के नारे लगवाने पर रोक लगाई है, तो इस पर ध्यान दिया जाएगा। समर्थकों को यह बात भी बताई जाएगी कि वे पार्टी के नियम और अनुशासन को मानें। प्रदेश संगठन मंत्री ने जो निर्देश जारी किए हैं, उन पर अमल किया जाएगा।                
-सतीश महाना, विधायक महाराजपुर

कार्यकर्ता अक्सर जोश में आकर अपने नेता को लेकर नारेबाजी करने लगते हैं। उन्हें मना करने की पूरी कोशिश की जाएगी। यदि संगठन का इस पर एतराज है तो हम सभी उसका पालन करेंगे। वैसे हम सभी सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिंदाबाद करने के लिए जुटेंगे।
-रघुनंदन भदौरिया, विधायक कैंट क्षेत्र

हम तो कभी ऐसा करते नहीं हैं। कानपुर में कुछ ऐसे महान लोग जरूर हैं, जो ऐसा करते आए हैं। जब पार्टी ने कोई निर्देश जारी कर दिया है तो उसके खिलाफ जाने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं को भी बताया जाएगा, जिससे वे पार्टी के अनुशासन को समझें।

-सलिल विश्नोई, विधायक आर्यनगर

अपने लिए नारेबाजी का तो कोई सवाल ही नहीं है। हमारे कार्यकर्ता काफी अनुशासित और संगठन के प्रति समर्पित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां आ रहे हैं, उनके सामने किसी दूसरे नेता के जिंदाबाद का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है।
 - सत्यदेव पचौरी, विधायक गोविंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed