फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only 250 Youths Meet Industry Standards in Placement Drive

Kanpur News: प्लेसमेंट ड्राइव में उद्योगों की कसाैटी पर खरे उतरे सिर्फ 250 युवा

Thu, 09 Apr 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Only 250 Youths Meet Industry Standards in Placement Drive
राजकीय पॉलिटेक्निक में साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार को पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे लेकिन चयन काफी कम रहा। इसने छात्रों की कुशलता और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच अंतर को उजागर किया। कन्नौज, इटावा, औरैया सहित अन्य जिलों से 1200 से अधिक अभ्यर्थियों ने ड्राइव ने हिस्सा लिया लेकिन केवल 252 का ही चयन हुआ। कंपनियों ने करीब 500 पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन



कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि कई छात्र तकनीकी और व्यावहारिक दक्षताओं में उद्योग की जरूरतों के अनुरूप खरे नहीं थे। प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने 247 छात्रों का चयन किया। इन्हें अप्रेंटिसशिप के तहत प्रशिक्षण और 30 हजार रुपये मानदेय की सुविधा दी जाएगी। आगे इन्हें नियमित भी किया जा सकता है। वहीं कोट टेक्सटाइल कंपनी ने पांच छात्रों का चयन किया, जिन्हें तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया। प्राचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने कहा कि संस्थान छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए प्रयासरत है और भविष्य में कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन



वहीं अभ्यर्थियों ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं पर आधारित थी। इंटरव्यू में तकनीकी ज्ञान, प्रैक्टिकल समझ और कम्युनिकेशन स्किल्स पर जोर दिया गया। प्रयागराज से आए विकास कुमार ने बताया कि लिखित से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज पर ध्यान दिया गया जिसकी तैयारी कम थी। कुशीनगर से आए विशाल यादव ने कहा कि सिलेबस के अलावा इंडस्ट्री स्किल्स और कम्युनिकेशन पर और काम करने की जरूरत है। मिर्जापुर से आईं रीता विश्वकर्मा ने कहा कि मॉक इंटरव्यू और प्रशिक्षण मिलने पर चयन के अवसर बेहतर हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed