फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   online record in ration card

राशन कार्ड में नहीं चल पाएगी हेराफेरी

Sat, 13 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 13 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
online record in ration card
राशन कार्ड में हेरफेर नहीं हो सकेगी। सभी राशन कार्ड आनलाइन किए जा रहे
विज्ञापन
हैं। शीघ्र ही सभी करीब 4 लाख 51 हजार 535 राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओें को आनलाइन कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात में अंत्योदय के करीब 51 हजार 147, गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले करीब 82 हजार 862 व गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के  करीब 3 लाख 17 हजार 526 उपभोक्ताओं को आनलाइन किया जाना है। आनलाइन का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण को और अधिक पारदर्शी बनाना है। डाटा फीडिंग कार्य विभाग में तेजी से चल रहा है।
 शीघ्र ही सभी 4 लाख, 51 हजार 535 उपभोक्ताओं को आनलाइन जोड़ दिया जाएगा। राशन कार्डों के फार्मोें में गलतियों के चलते डाटा फीडिंग में असुविधा हो रही है।
अभी तक अंत्योदय में 51 हजार 147 के सापेक्ष 37 हजार 711, बीपीएल में 82 हजार 882 के सापेक्ष 47 हजार 531 व एपीएल में 3 लाख 17 हजार 526 के सापेक्ष 96 हजार 145 राशन कार्डों को आनलाइन किया जा चुका है।
 अभी तक करीब 1 लाख 81 हजार 387 राशन कार्डों का डाटा फीड किया जा चुका है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed