फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Online attendance of MNREGA workers will be taken new NMMS software launched these will be the benefits

व्यवस्था: मनरेगा मजदूरों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, लांच किया नया एनएमएमएस सॉफ्टवेयर, ये होंगे फायदे

Sat, 01 Feb 2025 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:15 PM IST
सार

Kanpur News: मनरेगा मजदूरी के नाम पर फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होगी। इसके लिए एनएमएमएस साफ्टवेयर लांच किया गया है। अगले माह से इसी से मजदूरों की हाजिरी लगेगी।

विज्ञापन
Online attendance of MNREGA workers will be taken new NMMS software launched these will be the benefits
मनरेगा मजदूरों की हाजिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनरेगा मजदूरी के नाम पर फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम) के माध्यम से कार्यस्थल पर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होगी। मजदूर को साफ्टवेयर के सामने आकर अपना चेहरा दिखाने के साथ ही पलक भी झपकानी होगी। ऐसा न करने पर उनकी अनुपस्थिति मानी जाएगी। यह व्यवस्था फरवरी से लागू होगी। जिले में 590 ग्राम पंचायतें हैं।

विज्ञापन

इन गांवों में मनरेगा के तहत कच्चा रास्ता, तालाब खोदाई, सुंदरीकरण, आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना, नाली, खड़ंजा निर्माण के कार्य में मनरेगा मजदूरों को लगाया जाता है। जिले में प्रत्येक माह करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान मनरेगा मजदूरी के नाम पर किया जाता है। अक्सर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में फर्जी मजदूर दिखाकर लाखों रुपये हड़पने की शिकायतें प्रधान और सचिवों के खिलाफ सीडीओ और डीएम के पास की जाती हैं।

विज्ञापन

जितने मजदूर रहेंगे, उन्हीं की हाजिरी लगेगी
इस तरह के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए गांवों में एनएमएमएस से हाजिरी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अगले माह से इस व्यवस्था को लागू भी कर दिया जाएगा। अब फर्जी मजदूरों को दिखाकर उपस्थिति नहीं दर्ज कर सकेंगे। कार्य स्थल पर जितने मजदूर रहेंगे, उन्हीं की हाजिरी लग पाएगी। इसकी फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन

मनरेगा मजदूरी के नाम पर फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होगी। इसके लिए एनएमएमएस साफ्टवेयर लांच किया गया है। अगले माह से इसी से मजदूरों की हाजिरी लगेगी।  -पीएन दीक्षित, उपायुक्त मनरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed