फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Onion stolen from two vegetable shops on the sidewalk

फुटपाथ पर लगी सब्जी की दो दुकानों से प्याज चोरी, पुलिस ने कहा अगर शिकायत मिली तो ढूंढेंगे

Thu, 02 Jan 2020 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Onion stolen from two vegetable shops on the sidewalk
15 किलो प्याज चोरी - फोटो : अमर उजाला
प्याज की बढ़ रही कीमतों के बीच एक अजब गजब मामला सामने आया है। फुटपाथ की दो अस्थायी सब्जी की दुकानों से चोरों ने रात में 35 किलो प्याज चोरी कर लिया। क्षेत्र के कटरा गांव निवासी तुलसीराम और नसरापुर निवासी पृथ्वीराज तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर कलक्ट्रेट रोड के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों दुकानदार बची हुई सब्जियों को तिरपाल से ढककर घर चले गए। सुबह आए तो प्याज गायब मिला। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। चोरों ने तुलसीराम की दुकान से 20 किलो और पृथ्वीराज की दुकान से करीब 15 किलो प्याज पार कर दिया। अन्य सब्जियां नहीं ले गए।
विज्ञापन


दुकानदार तुलसीराम ने बताया कि प्याज चोरी करने के बाद चोर तिरपाल से सब्जियों को पहले की ढककर चले गए। प्याज की बढ़ी कीमतों के चलते चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें प्याज चोरी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed