{"_id":"5e11f33e8ebc3e87a63417f8","slug":"onion-garlic-stolen-from-four-vegetable-shops-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की चार दुकानों से प्याज-लहसुन चोरी, बढ़ रहे दामों के बीच दूसरी बार वारदात, दहशत में दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की चार दुकानों से प्याज-लहसुन चोरी, बढ़ रहे दामों के बीच दूसरी बार वारदात, दहशत में दुकानदार
Sun, 05 Jan 2020 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
सब्जी दुकानों से हुई चोरी के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी के बढ़ रहे दामों के बीच यूपी के कन्नौज जिले में फुटपाथ पर लगी सब्जी की दुकानों पर चोरी का सिलसिला जिले में बढ़ता जा रहा है। मिरगांवा में चोरों ने फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले चार पटरी की दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों से करीब 20 हजार रुपये के प्याज, लहसुन और टमाटर चोरी हो गए।
पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगांवा में जीटी रोड किनारे फुटपाथ पर कई दुकानदार सब्जी लगाकर गुजारा करते हैं। सब्जी बेचने के बाद दुकानदार तिरपाल से सुरक्षित ढककर घर चले जाते हैं।
शनिवार की रात चोरों ने इरफान पुत्र यासीन, नवी आलम पुत्र मुशीर, दुर्गेश पुत्र वीरेंद्र और कल्लू की दुकान का तिरपाल हटाकर करीब 20 हजार के प्याज, लहसुन और टमाटर पार कर दिए। सुबह फुटपाथ पर बिखरी दुकानों को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक रणधीर सिंह गौर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से बातचीत की।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को सदर कोतवाली में कलक्ट्रेट रोड के पास दो दुकानों से प्याज चोरी हुआ। सब्जी की दुकानों में बढ़ रही चोरी की वारदातों से दुकानदारों में दहशत है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि छानबीन कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।