{"_id":"6ac6b7ed6397469d8705db9b","slug":"one-thousand-small-hotels-await-fire-noc-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1675932-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक हजार छोटे होटलों को फायर एनओसी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक हजार छोटे होटलों को फायर एनओसी का इंतजार
विज्ञापन
कानपुर। होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को एडीएम सिटी सौरभ सिंह के साथ सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी ने कहा कि शहर में करीब एक हजार छोटे होटलों को फायर विभाग की एनओसी नहीं मिल पा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार भगतानी ने कहा कि एनओसी के लिए होटलों का फायर ऑडिट निजी क्षेत्र से कराया जाना चाहिए।
इस तरह की व्यवस्था तमिलनाडु में लागू है। इसे प्रदेश में लागू करने से कारोबारियों का उत्पीड़न रुकेगा। एडीएम सिटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होटल कारोबारियों का पंजीकरण कराया जाए। सभी संचालक होटल का पंजीकरण पर्यटन विभाग में भी कराएं। एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में गौरव सेठी, प्रवीण अग्रवाल, संजीव दीक्षित, कुनाल धूपर, नीलम गौतम, देवराज सिंह आदि रहे।