फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One Station One Product: Peda-Gujiya made from milk will be sold at Rura station

एक स्टेशन एक उत्पाद : रूरा स्टेशन पर बिकेंगे दूध से बने पेड़ा-गुझिया

Sat, 09 Mar 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
One Station One Product: Peda-Gujiya made from milk will be sold at Rura station
रूरा। रेलवे स्टेशन पर एक जिला एक उत्पाद के लिए स्टाल पर अब दूध से बने पेड़ा-गुझिया और अन्य दुग्ध उत्पाद की बिक्री की जाएगी। रेलवे की ओर से वेंडर तय कर दिया गया है। 12 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के दुग्ध उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना में रूरा स्टेशन पर दुग्ध उत्पाद स्टाल लगाने का निर्णय लिया। इसी को लेकर वेंडर तय किया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर वेंडर से स्टाल बनाकर तैयार कर लिया है। यहां वह दूध से बनाए पेड़ा-गुझिया, रसमलाई, मिल्क केक, छेना आदि प्रदर्शित कर बिक्री करेंगे। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक ज्ञानेंंद्र पांडेय ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना में रूरा रेलवे स्टेशन को दुग्ध उत्पाद बिक्री के लिए चयनित किया है। कानपुर देहात जिले में दुग्ध उत्पादन अधिक होता है। इससे इन उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारी होगी और शुद्ध मिठाई उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि स्टाल का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वर्चुअल तरीके से करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी सीएमआई ललित कुमार ने बताया कि स्टाल संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय मोनू तिवारी को दी गई है। इसके साथ ही रूरा स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बताया कि 12 मार्च के प्रस्तावित वर्चुअल कार्यक्रम के पहले मुरी एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा का मांगपत्र सांसद देवेंद्र सिंह भोले को चेयरमैन रामजी गुप्ता और व्यापार मंडल ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed