फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One's body was found hanging on a tree and other committed suicide by making a noose with a sari

दो युवकों ने दी जान: एक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला, दूसरे ने साड़ी से फंदा बना की खुदकुशी

Sun, 20 Jun 2021 06:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
One's body was found hanging on a tree and other committed suicide by making a noose with a sari
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : amar ujala
बांदा के ओरन और बबेरू में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक का शव गांव के बाहर रविवार को पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। पुलिस और परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि ,कारण स्पष्ट नहीं कर सके। दूसरी घटना में एक अन्य युवक ने भी कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव का रहने वाला शिवशंकर उर्फ चुन्ना रैदास (22) अपने मामा के बेटे शिवशरण की शादी में शामिल होने के लिए 16 जून को तेंदुरा गांव गया था। शनिवार को शाम बरात वापस आई थी। इसी के कुछ देर बाद वह घर से निकल गया था। रविवार को सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला।
विज्ञापन


मामा शिव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि बरात से वापस आने के बाद रस्सी लेकर निकला था, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या कर लेगा। फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। परिजनों ने कोई आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अविवाहित था। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी बल्लू के पुत्र विश्राम (25) ने रविवार को सुबह कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed