{"_id":"5e5b67e38ebc3ec55666c053","slug":"one-people-died-in-hamirpur-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 01 Mar 2020 01:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में एक सड़क हादसा हुआ। यहां बीमार पत्नी का उपचार कराने राठ कस्बा आ रहे युवक की बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने था।
मझगवां थाने के धगवां गांव निवासी शिवकुमार (35) पुत्र मेहेर प्रकाश प्रजापति की पत्नी सरोज कुछ दिन से बीमार चल रही थी। रविवार सुबह शिवकुमार पत्नी को बाइक पर बैठाकर उपचार कराने कस्बे के अस्पताल आ रहा था।
गांव से निकलते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पत्नी को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गांव में ही साइकिल रिपेयरिंग की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन बच्चे हैं।