{"_id":"5cf7e118bdec22071212e762","slug":"one-man-killed-in-auriya-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर शव रख लगाया जाम
Wed, 05 Jun 2019 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के परवाह गांव के पास बुधवार की सुबह वेसुंधरा से गेल प्लांट की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे बेकाबू मिक्सर ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वह हेलमेट नहीं लगाए था। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गेल प्लांट जाने वाले रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
अधिकारियों के समझाने के बाद तीन घंटे बाद जाम खुला। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाना (बाहरपुरा) निवासी अवनीश (28) पुत्र नंदकिशोर बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सुगंधा पुर्वा निवासी बहन ममता देवी पत्नी उदय नारायण से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था।
वेसुंधरा से गेल प्लांट की ओर जाने वाले मार्ग पर परवाह गांव के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे एक बेकाबू मिक्सर ट्रक (मिक्सर मशीन ट्रक) ने बाइक को टक्कर मार दी। अवनीश सड़क पर बाइक समेत गिर पड़ा और ट्रक चालक उसे बाइक समेत रौंदता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन
इस हादसे में अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया।
सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला ने लोगों को समझाकर और ट्रक को पकड़े जाने का आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।