फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One lakh people in the southern region are facing water shortage.

Kanpur News: दक्षिण क्षेत्र के एक लाख लोग पानी के लिए परेशान

Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
One lakh people in the southern region are facing water shortage.
कानपुर। गोविंदनगर पंपिंग स्टेशन की मोटर तीन दिन से खराब है। इसके साथ ही गंगा बैराज में भी शनिवार दोपहर फाॅल्ट हो गया। इस वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। इससे दक्षिण क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। इधर, जलकल ने आपूर्ति बाधित होने के बाद भी क्षेत्र में टैंकर नहीं भेजे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गंगा बैराज के प्लांट में फाल्ट आ गया। इस वजह से जलापूर्ति नहीं हो सकी है। इससे तीन दिन पहले प्लांट में कचरा आ गया था। इस वजह से लो प्रेशर से जलापूर्ति हो रही थी। इसके चलते दक्षिण क्षेत्र के गोविंदनगर, साकेतनगर, निरालानगर, जूही सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या है।
विज्ञापन

इधर, गोविंदनगर 13 ब्लॉक स्थित पंपिंग स्टेशन की चार दिन से मोटर फुंकी होने के चलते आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के प्रकाश वीर आर्य ने अफसरों को चेताया है कि 24 घंटे में पानी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों के साथ अफसरों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद नवीन पंडित ने बताया कि अवर अभियंता विनोद रावत ने स्वीकारा कि गंगा बैराज से पानी नहीं मिल रहा है जब उनसे कारण पूछा तो बताने में असमर्थता जताई। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही पानी नहीं मिला तो जलकल अधिशासी अभियंता के कार्यालय में बैठकर पानी मांगेंगे।

जलनिगम के अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि कचरा की वजह से दो दिन से लो प्रेशर से सप्लाई चल रही थी। शनिवार दोपहर प्लांट में फाॅल्ट आ गया था। शाम पांच बजे फाॅल्ट ठीक होने के बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed