फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One lakh duplicate voters' names removed from the list, 1.78 lakh new names added

Kanpur News: एक लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटे, 1.78 लाख नए जुड़े

Thu, 06 Nov 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh duplicate voters' names removed from the list, 1.78 lakh new names added
कानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। अब तक सूची में 1,07,818 डुप्लीकेट या फिर मृतकों के नाम शामिल मिले हैं। इन सभी के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं 1,78,299 नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा चुके हैं। अभी सत्यापन प्रकि्रया जारी है।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में होने की संभावना को देखते हुए मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर जिले के सभी ब्लाकों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन माह से चल रहे सत्यापन में जिले में कुल 3.10 लाख से अधिक मतदाताओं के नामों की गणना की गई। इनमें से 2.98 लाख मतदाताओं की गणना ई मोबाइल एप और 12,556 मतदाताओं की गणना ऑफलाइन की गई है। मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं के साथ ही 24,625 ऐसे मतदाता मिले जिनके नाम, पते में गलती थी। इसको संशोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लाकवार हटाए गए मतदाताओं की सूची

विकास खंड बढ़ाए गए डुप्लीकेट, मृत
कल्याणपुर 19963 10029
ककवन 7709 3781
घाटमपुर 29577 20675
चौबेपुर 13365 7424
पतारा 10552 6901
बिल्हौर 22031 12092
भीतरगांव 18594 12492
बिधनू 21259 11383
शिवराजपुर 13361 7474
सरसौल 21888 15567




पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। 1,07,818 मृत और डुप्लीकेट लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। 1,78,299 नए मतदाता जोड़ दिए गए हैं। शेष सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। - सुनील द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed