फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One killed, eight injured as car overturns on expressway

एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू कार पलटी, एक की मौत, आठ घायल, बिहार से दिल्ली जाते समय टायर फटने से हुआ हादसा

Wed, 26 Aug 2020 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
One killed, eight injured as car overturns on expressway
एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू कार पलटी - फोटो : अमर उजाला
बिहार से दिल्ली जा रहा कार सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने तीन घायलों की नाजुक हालत देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। बिहार के जिला समस्तीपुर के थाना मिठान क्षेत्र के गांव बमहोरा निवासी सकलदेव (65) पुत्र सोनेलाल अपने बेटे संजय(30), बहू ललिता(28), बेटे राजीव(22), संजय का तीन वर्षीय बेटा आरव, सात वर्षीय बेटा आदित्य और बेटी अंशिका(10), टुनटुन (40) पुत्र मोहनलाल, मनीष (19) पुत्र टुनटुन स्कार्पियो कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे की दूसरी लाइन में पहुंच कर पलट गई। कार पलटते ही चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घायलों को मेडिकल कालेज ले आई। डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीन घायलों की हालत चिंताजनक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।


अमानवीयता की हद, घायलों के ले गए मोबाइल
हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक घायल कार में फंसे रहे। इस दौरान कुछ ग्रामीण पहुंच गए। लोग घायलों को कार से निकालने के साथ ही इनके मोबाइल ले गए। इससे घायल हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को नहीं दे सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल लौटा दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों से मोबाइल लूटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed