फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One hundred and fifty defaulters got themselves registered, ten lakh rupees in revenue was collected.

Kanpur News: डेढ़ सौ बकायेदारों ने कराया पंजीयन, दस लाख राजस्व वसूला

Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
One hundred and fifty defaulters got themselves registered, ten lakh rupees in revenue was collected.
रूरा। बिजली बिल राहत योजना के तहत शनिवार को रूरा व बनीपारा उपकेंद्र में शिविर लगाए गए। डेढ़ सौ बकायेदारों ने पंजीयन कराया। इस दौरान दस लाख राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

बिजली बिल राहत योजना तीन माह के लिए लागू की गई है। दिसंबर में पहला चरण है। इसमें ब्याज में सौ फीसदी संग मूलधन में 25 फीसदी माफी का लाभ दिया जाना है। अब इस चरण में तीन दिन और शेष बचे है। शनिवार को उपकेंद्र में शिविर लगाया गया। यहां पंजीयन के लिए लोग पहुंंचे। हसनापुर, तिगाईं, बलेथा, निजामतपुर, करिगांव, पुर, मंडौली, गुटैहा, कारी कलवारी, भटौली, इंजुआरामपुर, गहलौ, काशीपुर, बनीपारा, अमौली सहित बीस से तीस गांवों के बिजली बकायेदारों ने पंजीयन कराया।
विज्ञापन

जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि रूरा व बनीपारा उपकेंद्र में लगे शिविर में शनिवार को 150 पंजीकरण किए गए। करीब दस लाख राजस्व जमा किया गया है। बिजली बिल राहत योजना तीन माह के लिए है। दिसंबर में मूलधन की छूट है। जनवरी में यह यह छूट 20 फीसदी ही मिलेगी। ब्याज पूरा माफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed