फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One had to wait for hours for the cylinder, had to push and shove

Kanpur News: सिलिंडर के लिए करना पड़ता घंटों इंतजार, करनी पड़ती धक्का-मुक्की

Fri, 20 Mar 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
One had to wait for hours for the cylinder, had to push and shove
रूरा। नगर में गैस की किल्लत कम होने की नाम नहीं ले रही है। कंपनियां मांग के अनुसार सिलिंडर तो भेज रही हैं लेकिन सर्वर की समस्या के चलते उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े होकर परेशान होना पड़ रहा है। वहीं लोड लेकर गाड़ी के पहुंचते ही पहले पाने के चक्कर में लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईओसीएल के ऑनलाइन सर्वर की समस्या समाप्त नहीं हो रही है। उपभोक्ता बुकिंग कराने के लिए घंटों परेशान होते हैं। उसके बाद भी डीएसी नंबर का मैसेज न आने पर एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। नगर के धनीरामपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार सुबह से ही उपभोक्ताओं ने पहुंच लाइन लगा रखी थी। 10 बजे के करीब जब कर्मचारी पहुंचे तो सिलिंडर का वितरण शुरू किया। थोड़ी देर तक तो सब ठीक चला लेकिन उसके बाद सर्वर ने दगा दे दिया और वितरण रुक गया। ऐसे में लोगों को घंटों कड़ी धूप में खड़े होकर सर्वर सही होने और वितरण शुरू होे का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गैजुमऊ निवासी उपभोक्ता गोपाल ने बताया कि सुबह करीब छह बजे आकर लाइन में खड़े हैं। लोड आने पर जब नंबर आया, तो सर्वर काम न करने की बात बताई गई। करीब एक घंटे बाद जब सर्वर सही हुआ, तब सिलिंडर मिल सका है। एजेंसी संचालक नरेश मंगल ने बताया कि गोदाम में सिलिंडर प्रयाप्त है। प्रतिदिन 300 सिलिंडरों का लोड आ रहा है। जिसका वितरण किया जाता है। सर्वर की समस्या के चलते उपभोक्ताओं को थोड़ा परेशान होना पड़ रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed