{"_id":"68c723010ce1ba6c5c00732a","slug":"one-group-declared-the-executive-the-other-called-the-elections-fake-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1266456-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक गुट ने घोषित की कार्यकारिणी, दूसरे ने चुनाव को बताया फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक गुट ने घोषित की कार्यकारिणी, दूसरे ने चुनाव को बताया फर्जी
विज्ञापन
कानपुर। वी बैंकर्स एसोसिएशन में घमासान शुरू हो गया है। एक गुट ने डिजिटल लोकतंत्र की मिसाल कायम करने का दावा करते हुए नई कार्यकारिणी घोषित की जबकि दूसरे गुट ने विरोध जताया है। उन्होंने इस चुनाव को एसोसिएशन के संविधान के विपरीत फर्जी तरीके से कराने और इसे न्यायालय में भी चुनौती देने का दावा किया।
बैंक कर्मियों को वेतन आयोग के दायरे में लिए जाने की मांग के लिए चल रहे आंदोलन वी बैंकर्स के अधिकारी और कर्मचारी संगठन के एक गुट ने 13 सितंबर को देर रात 2025 के राष्ट्रीय चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए। वी बैंकर्स के राष्ट्रीय संयोजक कमलेश चतुर्वेदी ने दावा किया कि पहली बार किसी ट्रेड यूनियन ने ऑनलाइन गुप्त मतदान की आधुनिक प्रक्रिया अपनाई। चुनाव अधिकारी विनय कुमार खन्ना ने वर्कमैन एसोसिएशन के विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। हेमंत शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री देवल मिश्रा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेणु माधव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, वरिष्ठ राष्ट्रीय उप महामंत्री शेफाली जैन, राष्ट्रीय सह महामंत्री पंकज दुबे, राष्ट्रीय संगठन सचिव सुनील कुमार निर्वाचित हुए। इसी तरह ऑफिसर्स एसोसिएशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण कुमार विश्वास, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश चुने गए।
दूसरी तरफ ऑल इंडिया वी बैंकर्स एसोसिएशन के वर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्र ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने यूनियन के संविधान को दरकिनार कर फर्जी तरीके से चुनाव कराया। यूनियन के संविधान के अनुसार चुनाव के नियम बनाने और कराने का अधिकार केवल वर्तमान कार्यकारिणी को है। कार्यकारिणी ने ऐसी कोई अनुमति संबंधित व्यक्तियों को नहीं दी। मामले में चुनाव के पहले ही मुकदमा दर्ज करवा दिया गया था। ऑल इंडिया वी बैंकर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल मिश्रा ने भी बताया कि उनकी यूनियन के चुनाव करवाने का दावा भी इन्हीं लोगों ने फर्जी तरीके से किया है।