फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one farmers' death and another committed suicide

महोबा: 1 किसान की सदमे से जान गई तो दूसरे ने लगाई फांसी

Sat, 20 Oct 2018 07:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 20 Oct 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
one farmers' death and another committed suicide
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में दो अलग-अलग घटनाओं में एक किसान की सदमे से मौत हो गई, जबकि दूसरे किसान ने खेत में बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव घुटवई निवासी बच्चा सिंह के पास तकरीबन तीन बीघे जमीन है। उसने इलाहाबाद बैंक से 80 हजार रुपया कर्ज लिया था। चार वर्ष से सूखे की वजह से पैदावार अच्छी न होने से वह कर्ज की अदायगी को लेकर परेशान रहता था। परिजनों से भी कई बार कर्ज अदा न होने पर चिंता जताई थी। शुक्रवार को वह घर पर बैठा था, तभी सदमा लगने से गिर गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एसडीएम (सदर) राजेश कुमार का कहना है कि लेखपाल और कानूनगो को जांच के लिए गांव भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
विज्ञापन


दूसरी घटना कोतवाली चरखारी के गांव गौरहारी में हुई। गांव निवासी प्रताप नारायण (40) पुत्र कढ़ोरी लाल कुशवाहा बटाई पर छह बीघा जमीन लिए था। इस जमीन पर मूंगफली, उर्द व मूंग की फसल की बोई थी। इस वर्ष बरसात न होने से उसकी उर्द व मूंग की फसल बर्बाद हो गई। कुछ फसल अन्ना जानवर चट कर गए। इससे दुखी होकर उसने खेत की मेड़ पर लगे बबूल के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रताप नारायण के एक पुत्री प्रियंका और दो पुत्र रामकरन और देवेंद्र हैं। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले प्रताप नारायण ने अपनी बेटी प्रियंका की सगाई की थी। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रताप नारायण के पास एक भी बीघा जमीन नहीं थी। उसने किस कारण से आत्महत्या की है, इसका पता कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed