फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one died in road accident in hamirpur up

हमीरपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दुकानदार को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Mar 2022 12:45 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में हाईवे पर सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
one died in road accident in hamirpur up
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कानपुर सागर हाईवे पर रविवार रात बाइक सवार करहिया निवासी हेयर कटिंग सैलून संचालक को ट्रक ने टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। काफी देर सड़क पर पड़े रहने के बाद पुलिस उसे लेकर सीएचसी आई।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। करहिया निवासी दीपू सविता (23) कस्बा सुमेरपुर में हेयर सैलून की दुकान किए है। प्रतिदिन की तरह हेलमेट लगाकर अपनी बाइक से रविवार रात करीब 10 बजे सुमेरपुर कस्बे से हेयर सैलून की दुकान बंद कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी मकरांव के पास बेकाबू अज्ञात ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस ने आनन-फानन में सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की शादी आठ माह पहले हुई थी। घर परिवार का भरण पोषण दीपू के कंधे पर था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed