फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one died and two injured in road accident in kanpur

कानपुर में सड़क हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, बीटेक छात्र की मौत, दो साथी घायल

Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
one died and two injured in road accident in kanpur
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में चकेरी रामादेवी फ्लाईओवर पर रविवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बीटेक प्रथम वर्ष छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी किसान धर्मेंद्र कटियार के परिवार में पत्नी रीता, बेटी और इकलौता बेटा शिवम (20) था। शिवम बर्रा 8 में किराये पर रहकर महाराजपुर स्थित एक्सिस कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार सुबह वह बाइक से सहपाठी सुरजीत कटियार और दिव्यांशु कटियार के साथ टेस्ट देने कॉलेज के लिए निकला था।
विज्ञापन


फ्लाईओवर पर हुए हादसे में ट्रक की चपेट में आने से शिवम का हेलमेट तक क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस तीनों को लेकर हैलट पहुंची, जहां शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे नंबरों से पास होता था
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता धर्मेंद्र ने बताया कि शिवम ने कॉलेज से लौटने के बाद परिवार के एक शादी समारोह में साथ चलने का वादा किया था। यह बताते हुए वह भावुक हो गए। बताया कि शिवम पढ़ाई में बहुत अच्छा था। हमेशा अच्छे नंबरों से पास होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed