फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one died and one injured in road accident in shuklaganj

यूपी: बाइक व कार की भिड़ंत में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Wed, 04 Nov 2020 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
one died and one injured in road accident in shuklaganj
क्षतिग्रस्त कार व बाइक - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के गंगा बैराज मार्ग पर लक्ष्मीखेड़ा मोड़ के निकट कार-बाइक की भिड़ंत हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई की हालत नाजुक है। दोनों चचेरे भाई कानपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


देर रात शॉर्ट सर्किट से हादसा करने वाली कार आग लगने से जल गई। चर्चा है कि कार सवारों ने ही कार को जलाया है। मंगलवार शाम पांच बजे कुशालपुरवा थाना फ तेहपुर चौरासी निवासी संतोष (25) पुत्र मेवालाल अपने ताऊ शंकर के बेटे सुरेश (26) के साथ बाइक से ग्वालटोली, कानपुर स्थित अपनी ससुराल से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक गंगा बैराज पर लक्ष्मीखेड़ा मोड़ के निकट पहुंची तभी  सामने से आ रही तेज गति कार आकर सीधे बाइक से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सुरेश चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी ही जीप से तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सुरेश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली गंगाघाट के एएसआई अजय कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक में एक बैग था पर उसमें कोई दस्तावेज न होने से शिनाख्त न हो सकी फिर उनके पास मिले मोबाइल फोन से जब संपर्क किया गया तब शिनाख्त हो सकी।

बताया कि दोनों चचेरे भाई दिल्ली स्थित एक धागा कंपनी में काम करते थे और लॉकडाउन के बाद से गांव में रह रहे थे। सुरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों को कोतवाली भिजवाया गया। मौके से कार सवार लोग भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरेश ने हेलमेट लगा रखा था।


भीड़ जुटने से लगा जाम
गंगा बैराज मार्ग के लक्ष्मीखेड़ा के निकट मार्ग दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। घटना तकरीबन पांच बजे हुई। आधे घंटे तक भीड़ रहने के कारण बैराज मार्ग पर आवागमन बाधित होने लगा जिससे करीब जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को हटाया तब कहीं यातायात बहाल हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed