फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one died and four injured in road accident in Kanpur

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चार घायल

Sat, 12 Jun 2021 01:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Jun 2021 01:40 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
one died and four injured in road accident in Kanpur
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बिल्हौर क्षेत्र में जीटी रोड पर बीबीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर क्रेन की मदद से ट्रक व क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन


पहुर चौडगरा फतेहपुर निवासी 32 वर्षीय रिंकू पांडे पुत्र ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव के उपेंद्र सिंह (45), रावतपुर रोड चौडगरा फतेहपुर निवासी दिनेश कुमार (22) पुत्र बुद्धि राम, संदीप गुप्ता (30) पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, कुटार बडिया कला, हलिया, मिर्जापुर निवासी प्रमोद कुमार (28) पुत्र समर बहादुर के साथ दोस्त के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने किराए की कार से फर्रुखाबाद गए थे।

विज्ञापन


सभी लोग फतेहपुर में टोस्ट बनाने के कारखाने में काम करते हैं। शनिवार सुबह वह लोग वापस लौट रहे थे। कार दिनेश चला रहा था उपेंद्र आगे की सीट पर बैठे थे। बिल्हौर क्षेत्र में जीटी रोड पर बीबीपुर गांव के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर कार से भिड़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed