{"_id":"637f1c0eca6d364b4b66da3c","slug":"one-died-and-another-injured-in-an-unknown-vehicle-collision-on-the-highway-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में साले की मौत और बहनोई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में साले की मौत और बहनोई घायल
Fri, 25 Nov 2022 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 25 Nov 2022 03:12 PM IST
सार
कानपुर-सागर हाईवे एनएच-34 अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे एनएच-34 पर चंदपुरवा गेट के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में साले की मौके पर मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक गांव में रहकर मजदूरी करता था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
चंदपुरवा गांव निवासी श्रीकिशन उर्फ पांडे साहू (52) अपने बहनोई आसाराम साहू निवासी देवगांव के यहां गया हुआ था। बुधवार की रात वह बहनोई के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक से वापस गांव आ रहा था। तभी रात करीब साढ़े दस बजे चंदपुरवा गेट और पेट्रोल पंप के मध्य हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे श्रीकिशन की मौके पर मौत हो गई, जबकि आसाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और घायल आसाराम को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक श्रीकिशन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र कमल की दो वर्ष पूर्व पैलानी के पास दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनिया,पुत्र पप्पू व दीपक को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे।