{"_id":"57fa215b4f1c1bc16028ded0","slug":"one-death-in-bsp-railly-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा रैली में कानपुर की महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा रैली में कानपुर की महिला की मौत, तीन घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
उमस और गर्मी से बेहाल होकर बेहोश हो गए थे कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में गर्मी,उमस से बेहाल हुए कार्यकर्ताओं की मची भगदड़ में कानपुर बिल्हौर की एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बिल्हौर ककवन थाना क्षेत्र के शाहपुर दुलु गांव निवासी शांति देवी (55) अपने बेटे कश्मीर के साथ लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में शामिल होने गयी थीं। अचानक उमस और गर्मी से बेहाल हुए कार्यकर्ताओं की भगदड़ से शांति अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयीं। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। शांति का बेटा कश्मीर भी घायल है। इसके अलावा कानपुर की ऋचा, लालजीत भी बसपा रैली की भगदड़ में घायल हुए हैं।