फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One dead, two injured in collision with unknown vehicle

Fatehpur Accident: शादी के नौ दिन बाद हादसे में युवक की मौत, बहनोई-भाई घायल

Mon, 06 May 2024 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 May 2024 06:07 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। शादी के नौ दिन बाद दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
One dead, two injured in collision with unknown vehicle
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ में शादी के नौ दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में बहनोई और चचेरे भाई भी घायल हुए। नवविहाहिता का हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललौली थाना क्षेत्र के समदपुर निवासी सुरेश पाल का पुत्र प्रमोद पाल (29) अपने चचेरे भाई रविकरन (20) और थरियांव थाने के एकारी निवासी बहनोई शुभम पाल (28) के साथ बहुआ से रविवार रात बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


जमेनी पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। तीनों को गाजीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने प्रमोद पाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल चचेरे भाई रविकरन पाल और जीजा शुभम पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। प्रमोद पाल की शादी 27 अप्रैल को मूसेपुर गांव की महादेव पाल की बेटी सीमा के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के महज नौ दिन में नवविवाहिता का सुहाग मिट गया। हादसे से मां सुंदरिया और पत्नी सीमा, बहन मनोरमा देवी का हाल बेहाल है। वह भाइयों मनोज पाल, विनोद पाल, रजोल पाल से छोटा था। मुंबई में कपड़े का व्यापार करता था। वह 15 अप्रैल को मुंबई से गांव लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक बाइक प्रमोद चलाए था। वह हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed