{"_id":"6ac3a09db9f29b19c4051990","slug":"20-quintals-of-firecrackers-seized-from-a-garage-fir-registered-against-two-individuals-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673318-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गैरेज में छिपाकर रखी 20 क्विंटल आतिशबाजी बरामद, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गैरेज में छिपाकर रखी 20 क्विंटल आतिशबाजी बरामद, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव कस्बे में पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से भंडारित करीब 20 क्विंटल आतिशबाजी बरामद की। मकान और शटर के अंदर 96 गत्तों में आतिशबाजी मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे में दरोगा देवेंद्र सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि बहरामपुर निवासी पंकज कुमार शुक्ला के पास आतिशबाजी रखने और बिक्री का लाइसेंस है, लेकिन निर्धारित दुकान या गोदाम के बजाय पटाखे भागपुर निवासी संतन साहू के गैरेज में रखे गए हैं।
पुलिस ने गैरेज की तलाशी ली तो 96 गत्तों में चकरी, अनार, स्काई शॉट, आंधी-तूफान, मुर्गी छाप, छुरछुरी और बम समेत बड़ी मात्रा में आतिशबाजी मिली। बरामद आतिशबाजी का वजन करीब 20 क्विंटल बताया गया है। मौके पर संतन साहू और पंकज कुमार शुक्ला नहीं मिले। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। (संवाद)