{"_id":"6ac39e87e479b6478007afca","slug":"villagers-distressed-by-waterlogging-on-dilapidated-approach-road-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673304-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जर्जर संपर्क मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जर्जर संपर्क मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां विकासखंड में रामपुर बंबा पुलिया से इब्राहिमपुर गांव तक का संपर्क मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क पर गड्ढों में जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सैनी ने मार्ग की मरम्मत की मांग शासन-प्रशासन से की है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बजरी बाहर निकल आई है, जिससे राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।
बरसात के कारण मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। यह रास्ता लक्ष्मणपुर, रामपुर, इब्राहिमपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और बीमार लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी दिक्कत होती है। सैनी ने जिला प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कराकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।