फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one child died in accident at unnao

उन्नाव में हृदयविदारक हादसा: बोलेरो सीखने की बात कह नाबालिग ने थामी स्टीयरिंग, बच्चे की कुचलकर मौत

Fri, 11 Oct 2019 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
one child died in accident at unnao
घटना के बाद मौके पर भीड़ लगाए लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में बोलेरो चलाना सीख रहे किशोर की लापरवाही से पांच साल के बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने किशोर को बोलेरो से खींचकर पीटा। बोलेरो में तोड़फोड़ भी की। सीओ व कोतवाल ने किशोर को भीड़ से बचाकर कोतवाली भेजा। परिजनों ने गांव के सामने सड़क पर जाम लगाया।
विज्ञापन


सीओ ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत किया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया है। सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र के नैकानीखेड़ा गांव में गंगाघाट थाने के गांव पिंडोखा निवासी 17 साल के किशोर के पांच वर्षीय ममेरे भाई का बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार था।
विज्ञापन


 

one child died in accident at unnao
इसी बोलेरो से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे वह मामा व अन्य परिजनों के साथ किराए की बोलेरो से मुंडन में शामिल होने नैकानी माता मंदिर पहुंचा। परिवार के लोग बच्चे का मुंडन कराने मंदिर चले गए। किशोर बोलेरो में ही बैठा रहा। पुलिस के मुताबिक किशोर ने सीखने के उद्देश्य से बोलेरो की चाबी चालक से ले ली।

चालक चाबी देकर वहां से चला गया। इसी बीच उसने बोलेरो स्टार्ट की और आगे-पीछे करने लगा। अचानक ब्रेक की जगह उसका पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे बोलरो सामने कुएं की सीढ़ी पर बैठे नैकानीखेड़ा गांव के अर्जुन के पांच वर्षीय बेटे ईशांत पर चढ़ गई।

 

one child died in accident at unnao
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ईशांत के साथ ही बैठे गांव के तीन अन्य हमउम्र बच्चों में शिवकुमार की बेटी कोमल, शिवशंकर की बेटी अनीता व शिवा पुत्र जगदीश बाल-बाल बच गए। बच्चे की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने बोलेरो की स्टीयरिंग पकड़ बैठे नाबालिग को खींच लिया और जमकर पीटा।

मंदिर के पास खड़ी दो बोलेरो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को भीड़ के बीच से बाहर निकालकर कोतवाली पहुंचाया। आक्रोशित परिजन हंगामा करते हुए गांव के सामने सड़क पर बैठ गए। सीओ एके राय व सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिला ग्रामीणों को शांत कराया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल ने बताया कि किशोर हिरासत में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed