{"_id":"6a950f3192a696d87609e679","slug":"kanpur-maulana-alleges-pressure-to-forcibly-build-a-madrasa-case-registered-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मौलाना पर जबरन मदरसा बनवाने के दबाव का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मौलाना पर जबरन मदरसा बनवाने के दबाव का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 31 Aug 2026 10:51 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन पुरवा निवासी पीड़ित मोहम्मद शाकिर के मुताबिक उन्होंने 20 नंवबर 2020 को जाजमऊ के मोतीनगर में मोहम्मद उस्मान से 33.36 वर्गमीटर भूखंड रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिये खरीदा था। जिस पर उन्होंने निर्माण कराना शुरू किया। तब मौलाना याकूब ने काम रुकवा दिया। याकूब ने उन पर दबाव बनाया कि जमीन के ग्राउंड फ्लोर पर मदरसे का निर्माण कराएं। जिसे वह संचालित करेंगे।
विज्ञापन
जिससे इनकार करने पर उन्होंने निर्माण से रोकने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शाकिर ने बताया कि बीती 16 जुलाई को उनकी प्लाॅट पर शटरिंग लगाई जा रही थी। इस दौरान आर मौलाना याकूब चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। फिर काम कर रहे मिस्त्री और लेबर को धमकाकर काम से भगा दिया। आरोप है कि शिवगोदावरी चौकी में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता से शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन