{"_id":"6362a92ed0c70b51bc7f9e28","slug":"one-arrested-with-illegal-smack-of-5-2-lakhs-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: 5.2 लाख की अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं 22 से अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: 5.2 लाख की अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं 22 से अधिक मामले
Wed, 02 Nov 2022 11:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:00 PM IST
सार
राठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5.2 लाख की अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली राठ के साथ अन्य जनपदों में कुल 22 अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
आरोपी सुनील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली पुलिस ने 5.2 लाख की अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत राठ कोतवाली पुलिस ने थानाक्षेत्र के परा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह लोधी को पचास ग्राम (50 ग्रा.) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग पांच लाख बीस हजार रूपये आंकी गई है।
विज्ञापन
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुनील सिंह के खिलाफ कोतवाली राठ के साथ अन्य जनपदों में कुल 22 अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। साथ ही, उससे पूछताछ अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन