{"_id":"6aeccf2688875ff9140f2494","slug":"life-imprisonment-for-person-convicted-of-murdering-companion-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-147353-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: साथी की हत्या में दोषी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: साथी की हत्या में दोषी को उम्रकैद
विज्ञापन
हमीरपुर। छह साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसल सुनाया। एडीजे प्रथम अफशां की अदालत ने दोषी मलखान यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
महोबा के चरखारी थानाक्षेत्र के सौहजनवा गांव निवासी पीड़ित गुमान ने 28 मार्च 2020 को बिवांर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। बताया था कि पिता चतुराईन पाल (80) 24 मार्च 2020 को ककरा कनेरा निवासी साथी मलखान बाबा के साथ उसकी बेटी सुनीता व अमीता, जो थानाक्षेत्र के महेरा गांव में ब्याही हैं। उनसे मिलने के लिए यहां करीब दो बजे दिन में आए थे। रात में वहीं रूके थे। 25 मार्च की सुबह करीब सात बजे दोनों महेरा से गांव सौहजनवां के लिए साथ-साथ निकले थे। 27 मार्च को छोटे दामाद विमल ने अज्ञात शव मिलने की सूचना फोटो सहित मोबाइल पर भेजी थी। उन्होंने पिता को पहचान लिया और परिवार के साथ जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पिता के साथ निकले बाबा मलखान के बारे में पता किया तो उनका कुछ पता नहीं चला। हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक के साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कुछ खिला देने के आरोप में हुआ था विवाद
महेरा गांव निवासी मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार दोनों साथी रात में आपस में लड़ गए थे। दोषी ने मृतक पर खाने में कुछ खिला देने का आरोप लगाया था। सुबह दोनों घर से साथ ही निकले, लेकिन रास्ते में फिर से दोनों के मध्य विवाद हो गया और मलखान ने डंडे से वार कर अपने ही साथी की हत्या कर फरार हो गया था।